₹2,000 करोड़ की ‘रामायण’ को पाइरेसी से बचाने के लिए हाईकोर्ट पहुंची मेकर्स की टीम, ट्रेलर लीक के बाद कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को पाइरेसी से बचाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई है। फिल्म की रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग और बिना अनुमति स्ट्रीमिंग पर रोक के साथ अज्ञात लोगों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को भी आदेश के दायरे में रखा गया है।
फिल्म की रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग और बिना अनुमति स्ट्रीमिंग पर रोक, अज्ञात लोगों के खिलाफ भी लागू होगा आदेश; उल्लंघन करने वाले लिंक हटाने के निर्देश
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने पाइरेसी रोकने के लिए कानूनी कदम उठाया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की बिना अनुमति रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग, स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन प्रसारण पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश दिया है। अदालत ने अज्ञात लोगों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को भी इस आदेश के दायरे में रखा है। अब फिल्म के किसी भी पायरेटेड लिंक की जानकारी मिलने पर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को उसे ब्लॉक या हटाना होगा।
यह आदेश 2 नवंबर को जस्टिस माधव जामदार की पीठ ने गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर दिया। कंपनी ने फिल्म के कॉपीराइट और व्यावसायिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ट्रेलर की रिकॉर्डिंग लीक होने के बाद मेकर्स ने उठाया कदम
मेकर्स की ओर से अदालत को बताया गया कि फिल्म के दोनों ट्रेलर को खास आमंत्रण पर रखी गई स्क्रीनिंग के दौरान रिकॉर्ड करके ऑनलाइन प्रसारित किया गया था। स्क्रीनिंग में शामिल लोगों से गोपनीयता संबंधी शर्तों का पालन करने को कहा गया था, इसके बावजूद फुटेज इंटरनेट पर पहुंच गई।
मेकर्स को आशंका थी कि सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद भी इसकी गैरकानूनी रिकॉर्डिंग और ऑनलाइन प्रसारण हो सकता है। इसी को रोकने के लिए अदालत से फिल्म की स्क्रिप्ट, किरदारों, फुटेज, गीतों और साउंड रिकॉर्डिंग समेत इससे जुड़ी कॉपीराइट सामग्री को सुरक्षा देने की मांग की गई।
अज्ञात लोगों और वेबसाइट्स पर भी लागू होगा आदेश
हाईकोर्ट ने अज्ञात लोगों, जिन्हें कानूनी भाषा में ‘जॉन डो’ कहा जाता है, के खिलाफ डायनामिक अंतरिम रोक लगाई है। इसका मतलब है कि पाइरेसी करने वालों की पहचान पहले से मालूम होना जरूरी नहीं है।
अगर फिल्म की कोई गैरकानूनी कॉपी, वीडियो या लिंक सामने आता है, तो गॉडपावर मीडिया संबंधित इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को उसकी जानकारी दे सकती है। इसके बाद उन्हें उस लिंक या वेबसाइट को ब्लॉक करने अथवा हटाने की कार्रवाई करनी होगी। इसमें ऐसे मिरर वेबसाइट्स भी शामिल हैं, जहां मूल लिंक हटाए जाने के बाद पायरेटेड कंटेंट दोबारा उपलब्ध कराया जाता है।
दोनों फिल्मों का बजट 4,000 करोड़ रुपये बताया गया
अदालत में मेकर्स की ओर से बताया गया कि ‘रामायण’ के पहले पार्ट का बजट करीब 2,000 करोड़ रुपये है। दोनों पार्ट को मिलाकर कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये बताया गया। इसी बड़े निवेश और फिल्म से जुड़े कॉपीराइट की सुरक्षा को देखते हुए मेकर्स ने पाइरेसी की आशंका पर अदालत से तत्काल राहत मांगी थी।
गूगल और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की ओर से पेश वकीलों ने भी कहा कि उन्हें ऐसे निर्देश जारी किए जाने पर आपत्ति नहीं है और संबंधित लिंक की जानकारी मिलने पर वे कार्रवाई करेंगे।
मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। तब तक अदालत का अंतरिम संरक्षण प्रभावी रहेगा।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी है फिल्म
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। यह दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरे पार्ट की रिलीज दिवाली 2027 के लिए तय है।
Loved this story? Share with your friends!
Spread the word across your favorite social networks.
Rajni
Official editorial writer covering cinema box office, OTT streaming releases, Bollywood & Hollywood news, and pop culture for OnscreenBuzz.com.
🔥 Related Articles & Recommended Stories
More stories from Bollywood
इमरान हाशमी की म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ से जुड़े कुमार तौरानी, 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में होगी रिलीज
इमरान हाशमी की म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ से कुमार तौरानी और टिप्स फिल्म्स जुड़ गए हैं। फिल्म में हॉरर, रोमांस और संगीत का खास मेल होगा। यह 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
राम की ढाल बनेंगे रवि दुबे, ‘रामायणम्’ में लक्ष्मण के अवतार में दिखा दमदार योद्धा वाला अंदाज; बोले, यह किरदार निभाना बड़ी जिम्मेदारी
'रामायणम्’ से रवि दुबे का लक्ष्मण के रूप में सोलो कैरेक्टर पोस्टर जारी हुआ है। हाथ में धनुष बाण लिए एक्टर दमदार योद्धा के अंदाज में नजर आ रहे हैं।
तुषार कपूर से मांगे 5 करोड़ रुपये! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी, ऑडियो में हैरी बॉक्सर की आवाज नहीं
तुषार कपूर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये मांगने की खबर है। धमकी वाले ऑडियो की आवाज हैरी बॉक्सर से मेल नहीं खाने की बात सामने आई है।
फैंस छोड़ चुके थे उम्मीद, तभी मन्नत की बालकनी में आए शाहरुख खान; 61वें जन्मदिन पर बाहें फैलाकर दिया खास तोहफा
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर मन्नत के बाहर फैंस घंटों इंतजार करते रहे। फिर अभिनेता बालकनी में आए और अपने सिग्नेचर ओपन आर्म्स पोज से प्रशंसकों को खास तोहफा दिया।