'मैं बिकिनी पहनूंगी, किसी के बाप का क्या जा रहा', पार्वती बनकर फेमस हुईं सोनारिका भदौरिया ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार
देवों के देव महादेव में पार्वती बनीं सोनारिका भदौरिया को 2016 में बिकिनी तस्वीरें शेयर करने पर ट्रोल किया गया था। अब एक्ट्रेस ने पॉडकास्ट में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
टीवी शो 'देवों के देव...महादेव' में मां पार्वती का किरदार निभाकर घर घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब 10 साल पहले बिकिनी तस्वीरें शेयर करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। उस वक्त लोगों ने उनके पहनावे को उनके निभाए धार्मिक किरदार से जोड़ दिया था। अब इतने साल बाद एक्ट्रेस ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है। उन्होंने ट्रोलर्स को दो टूक जवाब देते हुए कहा, 'मैं बिकिनी पहनूंगी, किसी के बाप का क्या जा रहा है।'
सोनारिका ने हाल ही में Hauterrfly के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। इसी दौरान उन्होंने साल 2016 में हुई बिकिनी कंट्रोवर्सी को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह पार्वती का किरदार निभाने के बाद उनकी निजी जिंदगी और पहनावे को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।
बिकिनी तस्वीरें शेयर करते ही शुरू हो गई थी ट्रोलिंग
यह मामला साल 2016 का है। सोनारिका उस समय मॉरीशस में छुट्टियां मना रही थीं। वहां से उन्होंने बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया जाने लगा।
कुछ लोगों ने उन्हें संस्कारहीन और बेशर्म तक कह दिया। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि टीवी पर देवी पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इस तरह की तस्वीरें कैसे शेयर कर सकती हैं।
लगातार मिल रहे भद्दे कमेंट्स और आलोचना के बाद सोनारिका ने शुरुआत में अपनी एक तस्वीर डिलीट कर दी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने वही तस्वीर दोबारा पोस्ट कर ट्रोलर्स को जवाब दिया।
'मैं ये क्यों बोलूं कि मेरे पति और पिता को दिक्कत नहीं है'
पॉडकास्ट में सोनारिका ने कहा कि उन्हें अपने कपड़े चुनने के लिए किसी दूसरे की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि किसी महिला के पहनावे को लेकर उसके पति या पिता की राय को क्यों अहमियत दी जाए।
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं बिकिनी पहनूंगी, किसी के बाप का क्या जा रहा है।'
उन्होंने आगे कहा कि वह यह क्यों बताएं कि उनके पति या पिता को इससे कोई परेशानी नहीं है। उन्हें खुद बिकिनी पहनने में कोई परेशानी नहीं है और उनकी पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए।
'पार्वती का किरदार निभाया, इसका मतलब यह नहीं कि मेरी निजी जिंदगी भी वैसी हो'
सोनारिका ने बताया कि जिस समय यह विवाद हुआ, तब 'देवों के देव...महादेव' शो खत्म हो चुका था। वह इसके बाद भी कई दूसरे सीरियल्स में काम कर चुकी थीं। इसके बावजूद लोग उन्हें सिर्फ पार्वती के किरदार से जोड़कर देख रहे थे।
एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि उन्होंने पर्दे पर एक किरदार निभाया, लेकिन इसका उनकी निजी जिंदगी और कपड़ों से क्या संबंध है?
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पानी में जा रहा है, तो वह बिकिनी नहीं पहनेगा तो क्या पहनेगा? क्या कोई पानी में सूट पहनकर जाएगा?
सोनारिका का कहना था कि एक कलाकार के ऑनस्क्रीन किरदार को उसकी असल जिंदगी पर थोपना सही नहीं है।
ट्रोल करने वाले दूसरों की जिंदगी से जलते हैं
सोनारिका ने ट्रोलिंग करने वालों के व्यवहार पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कई बार लोग दूसरों की जिंदगी देखकर जलते हैं। उन्हें लगता है कि कोई दूसरा वह सब क्यों कर पा रहा है, जो वे खुद नहीं कर सकते।
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि पार्वती के किरदार के लिए उन्हें दर्शकों से जो प्यार मिला, उसके लिए वह हमेशा शुक्रगुजार रहेंगी। लेकिन लोगों को यह भी समझना चाहिए कि एक कलाकार की अपनी निजी जिंदगी होती है।
2011 से 2014 तक निभाया था पार्वती का किरदार
सोनारिका भदौरिया को टीवी शो 'देवों के देव...महादेव' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। इस शो में उन्होंने भगवान शिव की पत्नी मां पार्वती का किरदार निभाया था। उनके साथ मोहित रैना भगवान शिव की भूमिका में नजर आए थे।
शो में उनके पारंपरिक लुक और अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, इसी किरदार की लोकप्रियता के कारण बाद में उनकी निजी जिंदगी भी लोगों की निगाहों में आ गई।
अब करीब एक दशक बाद सोनारिका ने साफ कर दिया है कि पर्दे पर निभाया गया कोई भी किरदार उनकी असल जिंदगी को तय नहीं कर सकता। उनके मुताबिक, एक कलाकार को अपनी पसंद और जिंदगी जीने की पूरी आजादी होनी चाहिए।
Loved this story? Share with your friends!
Spread the word across your favorite social networks.
Rajni
Official editorial writer covering cinema box office, OTT streaming releases, Bollywood & Hollywood news, and pop culture for OnscreenBuzz.com.
🔥 Related Articles & Recommended Stories
More stories from Bollywood
टाइगर श्रॉफ नहीं, कोई और था निशाने पर! शूटर्स की प्लानिंग में आया ट्विस्ट, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में शुरुआती पूछताछ से बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित हमलावर पहले किसी दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे। उस शख्स का नाम अभी सामने नहीं आया है।
Sachin Sharma Drops His New Composition “Khat Mein
Singer Sachin Sharma releases his new original composition, “Khat Mein,” as a heartfelt tribute to legendary lyricist Bashir Badr. Featuring Ajinkya Dhage and Gunjaa Das, the music video explores love, longing and the fading tradition of handwritten letters.
Ranbir Kapoor’s ‘Love & War’ First Look Is Here! Bloodied Arm, Vintage Car and Retro Avatar Leave Fans Full of Questions
Ranbir Kapoor’s first look from Sanjay Leela Bhansali’s ‘Love & War’ is finally here. His vintage avatar, sunglasses and bloodied arm have left fans wondering what happened to his character.
Aryan Khan Is Bringing ‘The Ba***ds of Bollywood’ Back! Season 2 Reportedly Goes on Floors in March 2027, Original Cast Set to Return
Aryan Khan’s ‘The Ba***ds of Bollywood’ is reportedly returning for Season 2, with production expected to begin in March 2027 and the original recurring cast set to return.