Box Office: दूसरे दिन ‘द वन’ ने मारी जोरदार छलांग, ‘एंडगेम’ को पीछे छोड़ा; ‘द पैराडाइज’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
‘द वन’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बढ़ाई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ने शनिवार को 11 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दो दिन में 19 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
Box Office Report: शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन करीब 37.5% का उछाल देखने को मिला। इसी के साथ फिल्म ने ‘Avengers: Endgame Encore’ को पीछे छोड़ते हुए शनिवार को ज्यादा कलेक्शन किया। दूसरी तरफ नानी की ‘द पैराडाइज’ ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
द वन ने दूसरे दिन बदला गेम
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने शुक्रवार को करीब 8 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 11 करोड़ रुपये नेट पहुंच गई।
दो दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 19 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 22.60 करोड़ रुपये बताया गया है। ओवरसीज से करीब 2.25 करोड़ रुपये ग्रॉस जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 24.85 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म की कहानी बिहार के बिहटा स्थित वनदेवी मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। ऐसे में अब असली नजर रविवार के कलेक्शन पर है, क्योंकि दूसरे दिन का उछाल फिल्म के लिए अहम संकेत माना जा रहा है।
‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ का भी जलवा कायम
मार्वल की 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘Avengers: Endgame’ का री-रिलीज वर्जन भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींच रहा है।
फिल्म के दूसरे दिन करीब 7.65 करोड़ रुपये नेट कमाने की रिपोर्ट है, जबकि पहले दिन इसका कलेक्शन करीब 7.25 करोड़ रुपये था। दो दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 14.90 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 17.83 करोड़ रुपये बताया गया है। इस री-रिलीज में करीब चार मिनट का अतिरिक्त फुटेज भी जोड़ा गया है।
यानी नई फिल्मों के बीच भी Marvel का पुराना जादू बॉक्स ऑफिस पर असर दिखा रहा है।
‘द पैराडाइज’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के तीसरे दिन फिर अपनी पकड़ मजबूत की। फिल्म ने शनिवार को तेलुगू, हिंदी और तमिल को मिलाकर करीब 15.25 करोड़ रुपये नेट कमाए।
फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 76.40 करोड़ रुपये, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 90.50 करोड़ रुपये बताया गया है। ओवरसीज से करीब 29 करोड़ रुपये ग्रॉस जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 119.50 करोड़ रुपये हो गया है।
हालांकि हिंदी मार्केट में फिल्म की रफ्तार काफी सीमित है। तीन दिनों में इसके हिंदी वर्जन का नेट कलेक्शन करीब 5.30 करोड़ रुपये बताया गया है।
‘हनुमान अंश’ अभी भी मैदान में
नई फिल्मों की भीड़ के बावजूद ‘हनुमान अंश’ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज के 51वें दिन शनिवार को करीब 6.50 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया।
यानी हिंदी बाजार में ‘द वन’ और ‘एंडगेम एनकोर’ के साथ इस फिल्म की मौजूदगी भी बॉक्स ऑफिस मुकाबले को दिलचस्प बना रही है।
अब रविवार पर टिकी नजर
शनिवार के आंकड़ों ने ‘द वन’ के लिए उम्मीद जरूर बढ़ाई है। पहले दिन 8 करोड़ के बाद दूसरे दिन 11 करोड़ तक पहुंचना फिल्म के लिए महत्वपूर्ण उछाल है।
वहीं ‘द पैराडाइज’ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा 100 करोड़ के पार जा चुका है और ‘एंडगेम एनकोर’ ने दो दिनों में करीब 15 करोड़ नेट जमा कर लिए हैं।
अब रविवार के आंकड़े तय करेंगे कि ‘द वन’ की शनिवार वाली तेजी आगे भी कायम रहती है या नहीं, जबकि ‘द पैराडाइज’ और ‘एंडगेम एनकोर’ अपनी पकड़ कितनी मजबूत रखते हैं।
Loved this story? Share with your friends!
Spread the word across your favorite social networks.
Rajni
Official editorial writer covering cinema box office, OTT streaming releases, Bollywood & Hollywood news, and pop culture for OnscreenBuzz.com.
🔥 Related Articles & Recommended Stories
More stories from Bollywood
‘रात में अकेले घर जा सके, बिना डर के कपड़े पहन सके…’ बेटी दिवस पर कृति सैनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का बड़ा सवाल
बेटी दिवस पर कृति सैनन ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। एक्ट्रेस ने कहा कि बेटियों को ऐसी दुनिया चाहिए जहां रात में अकेले निकलना डर की वजह न बने।