ONSCREENBUZZ
BUZZ

सलमान खान का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, बोले- ‘गलत एंगल से शॉट लिया तो घूम के चांटा मारो’, मां से लेकर भांजी तक के मामले में दिखा चुके हैं सख्ती

Excerpt सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में महिलाओं की गलत एंगल से तस्वीरें लेने पर पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। सई मांजरेकर, नेहा धूपिया, भांजी आयत और अपनी मां का जिक्र करते हुए सलमान ने कहा कि महिलाओं को ऐसे शॉट्स पर खुलकर विरोध करना चाहिए।

✍️ By Rajni
• 📅 Sep 20, 2026 • ⏱️ 1 min read
🎥 Featured Video / OnscreenBuzz.com


टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार को सलमान खान का गुस्सा एक बार फिर पैपराजी पर फूटा। इस बार मुद्दा था महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो गलत एंगल से लेना। सलमान ने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई महिला ऐसे कैमरा एंगल से असहज होती है, तो उसे इसका विरोध करना चाहिए।

सलमान ने पैपराजी के उस ट्रेंड पर सवाल उठाया जिसमें एक्ट्रेसेस के कार से उतरने, कार में बैठने या चलते वक्त जानबूझकर शरीर के खास हिस्सों को कैमरे में कैद करने की कोशिश की जाती है।

उन्होंने कहा, “आजकल एक नया ट्रेंड है। गाड़ी से निकलते वक्त कैमरा यहां होता है और गाड़ी में बैठते वक्त भी कैमरा यहां होता है, ताकि हिप शॉट मिल जाए, टांगों का शॉट मिल जाए। इसके बाद पीछे से भी एक शॉट लिया जाता है, जो कोई भी अभिनेत्री या लड़की पसंद नहीं करती।”

सलमान ने माना कि हो सकता है कुछ महिलाएं इस तरह की तस्वीरों को लेकर सहज हों, लेकिन सवाल उन महिलाओं का है जिन्हें ऐसे शॉट बिल्कुल पसंद नहीं आते। इसी सिलसिले में उन्होंने अभिनेत्री सई मांजरेकर का उदाहरण दिया। सलमान ने बताया कि सई, जो अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर की बेटी हैं और उनके साथ फिल्म ‘दबंग’ में काम कर चुकी हैं, ऐसे कैमरा एंगल से असहज नजर आती हैं।

नेहा धूपिया और भांजी का भी किया जिक्र

सलमान ने अभिनेत्री नेहा धूपिया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने नेहा को भी ऐसे मामलों में पैपराजी पर नाराज होते देखा है।

दरअसल, गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नेहा धूपिया ने अपने बैक शॉट लिए जाने और उन्हें पोस्ट किए जाने पर पैपराजी को कड़े शब्दों में फटकार लगाई थी।

सलमान ने सवाल उठाया कि किसी महिला की पीछे से तस्वीर लेने के बाद उसके ऊपर ‘पहचानो ये कौन है’ जैसे कैप्शन लगाने की जरूरत आखिर क्यों पड़ती है?

‘जहां ऐसा हुआ न, घूम के चांटा मारो’

सलमान का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने महिलाओं से ऐसे व्यवहार का विरोध करने की अपील करते हुए बेहद तीखे अंदाज में कहा—

“जहां ऐसा हुआ न, घूम के चांटा मारो। बोलना अपनी मां-बहनों का ये शॉट ले लो और हमें दिखाओ। सोशल मीडिया पर डालो। जांघों का शॉट ले लो।”

सलमान ने सवाल किया कि हर फंक्शन और हर जगह इस तरह की चीजें देखने को क्यों मिलती हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि ऐसे लोगों को प्रेस का कार्ड किसने दिया और इस तरह की सोच आखिर क्यों है?

बिग बॉस में 108 कैमरे, फिर भी नहीं दिखाया जाता गलत एंगल

सलमान ने अपनी बात समझाने के लिए बिग बॉस का ही उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में करीब 108 कैमरे लगे हैं, लेकिन वहां काम करने वाला कोई कैमरामैन महिलाओं को इस तरह के गलत एंगल से शूट नहीं करता।

उनके मुताबिक शो में कंटेस्टेंट कई बार ऐसी परिस्थितियों में होते हैं जिन्हें गलत तरीके से दिखाया जा सकता है, लेकिन उनकी टीम किसी महिला को नीचा दिखाने वाला शॉट दिखाने से बचती है।

पैपराजी से सलमान की पुरानी भिड़ंत भी नई नहीं

पैपराजी को लेकर सलमान खान का सख्त रवैया पहली बार सामने नहीं आया है। पिछले कुछ महीनों में कई मौकों पर वह पैपराजी की हरकतों और शोर पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

5 सितंबर 2026 को ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के दौरान एक पैपराजी ने सलमान को ‘बाबा’ कहकर बुलाया। इसी दौरान कुछ लोग उनके फ्रेम के बीच भी आ रहे थे। इससे सलमान नाराज हो गए और उन्होंने पैपराजी को आंखें दिखाते हुए कहा कि उन्हें कैमरे के सामने आने की कोई जरूरत नहीं है और पैप्स स्टेज से दूरी बनाए रखें।

अस्पताल के बाहर शोर हुआ तो भी भड़के थे

इससे पहले 19 मई 2026 को सलमान एक करीबी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। जब वह अस्पताल से बाहर आए तो तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी आवाजें लगाने लगे। लगातार हो रहे शोर से सलमान नाराज हो गए और उन्होंने पैपराजी को जमकर फटकार लगाई।

इस घटना के बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया था। बाद में जब वह रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तो पैपराजी ने उन्हें घेरकर माफी भी मांगी थी।

‘बिग बॉस 19’ की पार्टी में भी कहा था- हल्ला मत करो

‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी के दौरान भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। सलमान जैसे ही पोज देने के लिए पहुंचे, पैपराजी लगातार तस्वीरें लेते हुए शोर करने लगे। इस पर सलमान ने इशारे से उन्हें शांत रहने और हल्ला न करने के लिए कहा था।

भांजी आयत को लेकर भी पैपराजी पर भड़के थे

सलमान का परिवार के बच्चों को लेकर भी पैपराजी से पंगा हो चुका है। कुछ महीने पहले वह वर्ल्ड पैडल लीग के एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उनकी भांजी आयत शर्मा भी मौजूद थीं।

इवेंट खत्म होने के बाद सलमान आयत को गोद में लेकर बाहर निकल रहे थे। तभी फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। सलमान ने पैपराजी से दूर हटने के लिए कहा और नाराजगी जाहिर की।

आयत शर्मा सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान और अभिनेता आयुष शर्मा की बेटी हैं।

मां की फोटो लेने से भी रोक चुके हैं पैपराजी को

सलमान का पैपराजी के साथ यह सख्त रवैया नया नहीं है। कुछ साल पहले वह अपनी मां के साथ भाई सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। जैसे ही उनकी मां कार से उतरने वाली थीं, सलमान ने इशारा कर पैपराजी को वहां से हटने के लिए कहा था।

यानी कैमरा हो, शोर हो या परिवार की प्राइवेसी—सलमान खान कई मौकों पर पैपराजी को साफ संदेश देते नजर आए हैं कि हर तस्वीर और हर एंगल सिर्फ इसलिए जायज नहीं हो जाता क्योंकि सामने कोई सेलिब्रिटी खड़ा है।

और अब ‘बिग बॉस 20’ के मंच से महिलाओं के गलत एंगल वाले शॉट्स पर सलमान की फटकार ने एक बार फिर पैपराजी के काम करने के तरीके और सेलिब्रिटी की निजता के बीच की सीमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Loved this story? Share with your friends!

Spread the word across your favorite social networks.

R

Rajni

Official editorial writer covering cinema box office, OTT streaming releases, Bollywood & Hollywood news, and pop culture for OnscreenBuzz.com.

🔥 Related Articles & Recommended Stories

More stories from Bollywood

View Section →
दीया मिर्जा की पर्यावरण वाली नसीहतों पर सवाल: नारियल पानी वाले से लेकर दिवाली तक विवाद, ईद और बकरीद पर चुप्पी को लेकर भी घिरीं
Bollywood 🇬🇧 English

दीया मिर्जा की पर्यावरण वाली नसीहतों पर सवाल: नारियल पानी वाले से लेकर दिवाली तक विवाद, ईद और बकरीद पर चुप्पी को लेकर भी घिरीं

दीया मिर्जा का बीएमसी के दिवाली वीडियो को लेकर विवाद बढ़ गया है। इससे पहले बेटे और नारियल पानी वाले का किस्सा सुनाने पर भी वह आलोचना के घेरे में आई थीं। ईद और बकरीद पर पर्यावरण संबंधी अपीलों को लेकर भी सवाल उठे हैं।

📅 Nov 3
Bollywood 🇬🇧 English

टाइगर श्रॉफ नहीं, कोई और था निशाने पर! शूटर्स की प्लानिंग में आया ट्विस्ट, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में शुरुआती पूछताछ से बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित हमलावर पहले किसी दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे। उस शख्स का नाम अभी सामने नहीं आया है।

📅 Oct 20
Bollywood 🇬🇧 English

Sachin Sharma Drops His New Composition “Khat Mein

Singer Sachin Sharma releases his new original composition, “Khat Mein,” as a heartfelt tribute to legendary lyricist Bashir Badr. Featuring Ajinkya Dhage and Gunjaa Das, the music video explores love, longing and the fading tradition of handwritten letters.

📅 Oct 12
Ranbir Kapoor’s ‘Love & War’ First Look Is Here! Bloodied Arm, Vintage Car and Retro Avatar Leave Fans Full of Questions
Bollywood 🇬🇧 English

Ranbir Kapoor’s ‘Love & War’ First Look Is Here! Bloodied Arm, Vintage Car and Retro Avatar Leave Fans Full of Questions

Ranbir Kapoor’s first look from Sanjay Leela Bhansali’s ‘Love & War’ is finally here. His vintage avatar, sunglasses and bloodied arm have left fans wondering what happened to his character.

📅 Sep 24